Punjab News Chandigarh : पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले

0
21
पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले
पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले

पिछले 15 दिन में 0497 पुलिस कर्मचारियों के हुए तबादले

Punjab News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़ : पंजाब में नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग में बडे स्तर पर फेर बदल किया जा रहा है। ताकि अगर किसी पुलिस कर्मचारी का किसी तस्कर से गठजोड़ हो तो उसे तोड़ा जा सकें। इसके लिए पुलिस विभाग में पंजाब सरकार ने 10,497 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए हैं, जो कांस्टेबल से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। साथ ही संकेत दिए हैं कि आगे भी यह फेरबदल जारी रहेगा। अलग-अलग स्तर पर इसे लेकर बैठकों का दौरा जारी है और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है। सरकार ने विभाग में सबसे बड़ा फेरबदल मालवा क्षेत्र में किया है। मालवा क्षेत्र में ही सरकार ने पुलिस विभाग में सबसे बड़ा फेरबदल किया है, जो प्रशासनिक के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे नशे के साथ ही चुनावी नतीजों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है।

फाजिल्का में सबसे ज्यादा बदले गए कर्मी

फाजिल्का में सबसे अधिक 55.56 प्रतिशत पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं, जिनकी संख्या 1741 है। मानसा में 54.35 व फरीदकोट में 52.88 फीसदी पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं। अगर संख्या की बात की जाए तो फरीदकोट में सबसे अधिक 1944 तबादले हुए हैं। इसी तरह श्री मुक्तसर साहिब में भी 50 फीसदी से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा बठिंडा में भी 1495 तबादले हुए हैं। पंजाब में बॉर्डर एरिया के साथ ही बाकी जिलों में नशे का खेल बढ़ता जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में 14 से ऊपर लोगों को नशे से अपनी जान गंवानी पड़ी। लोकसभा चुनाव के दौरान गुरदासपुर में 114.28 करोड़ रुपये का नशा व नकदी पकड़ी गई थी। इसी तरह अमृतसर में 154.28 करोड़, तरनतारन में 89.91 करोड़, जालंधर में 149.04 करोड़, लुधियाना में 35.21 करोड़, फिरोजपुर में 65.70 करोड़ और फाजिल्का में 71.30 करोड़ रुपये का नशा व नकदी पकड़ी गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस कर्मियों के तबादले पर कहा कि विभाग में तबादला एक रुटीन प्रक्रिया है।

 

SHARE