Punjab News : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0
91
Punjab News : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Punjab News : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

विजिलेंस प्रमुख स्पेशल डीजीपी वरिंदर कुमार को पद से हटाया, जी नागेश्वर राव को सौंपी कमान

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने दिल्ली चुनाव के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पहले विजिलेंस प्रमुख स्पेशल डीजीपी वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया। इसके साथ ही उनकी जगह एडीजीपी जी नागेश्वर राव को विजिलेंस प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मुक्तसर के डीसी को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह अभिजीत कपलिश को मुक्तसर का नया डीसी नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं विजिलेंस को भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

दो दिन पहले ही सरकार ने जारी किए थे आदेश

दो दिन पहले ही पंजाब सरकार के एक आर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, डीसी, को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार आने वाले दिनों में ऐसी और कड़ी करवाई कर सकती है। जानकारी के मुताबिक जी नागेश्वर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी है। हालांकि वह वरिंदर कुमार से जूनियर है। वरिंदर कुमार को विजिलेंस प्रमुख से हटाने के बाद अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। फिलहाल उन्हें डीजीपी आफिस पंजाब में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब सरकार के गृह विभाग ने इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए है।

वरिंदर कुमार की 2022 में हुई थी तैनाती

वरिंदर कुमार को पंजाब सरकार की तरफ से मई 2022 में विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया था। उनकी अगुआई में ब्यूरो बहुत अच्छा काम कर रहा था। गत कांग्रेस समय के समय में हुए कई बडेÞ घोटालों का पर्दाफाश विजिलेंस ब्यूरो ने किया था। इसमें टेंडर घोटाला, इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाला, वन घोटाला समेत कई मामले में शामिल थे। वहीं, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार में शामिल कई लोग सलाखों के पीछे हटाया था। हालांकि टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाले में सुंदर शाम अरोड़ बरी हो गए थे। कोर्ट ने इस मामले में दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : अनाज के स्टॉक को जल्द बदला जाए : सीएम

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : बठिंडा पुलिस ने हथियारों सहित दो अपराधी किए गिरफ्तार