Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा करने जा रही है, जो उनके जीवन को और भी आसान बना सकती है। इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना है, जिसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2025 को लॉन्च करेंगी।

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए भेजी जाएगी। यह योजना उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है जिनकी मासिक आय सीमित है और जिनके खर्चे बढ़ते जा रहे हैं।

महिला समृद्धि योजना

महिला समृद्धि योजना एक सरकारी पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तीकरण प्रदान करने के लिए बनाई गई है।

इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2500 प्रति माह की राशि भेजी जाएगी। योजना के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और प्रभावी हो।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

महिला समृद्धि योजना का लाभ दिल्ली की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी घरेलू आय ₹3 लाख प्रति वर्ष से कम है। इसके अलावा, जो महिलाएं सरकारी नौकरी में नहीं हैं, जिन्हें सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है, वे भी इस योजना की लाभार्थी बन सकती हैं।

इसके साथ ही महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से डेटा एकत्र किया है ताकि सही लाभार्थियों का चयन किया जा सके।

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दिल्ली सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जहां महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकेंगी। इसके अलावा आईटी विभाग द्वारा एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जिसके जरिए फॉर्म की जांच की जाएगी ताकि पात्र महिलाओं का सही चयन किया जा सके।

महिलाएं योजना की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकती हैं। इसके अलावा योजना की घोषणा के दौरान छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में भी लाभार्थियों को राशि वितरित की जा सकती है।

महिला समृद्धि योजना का ऐतिहासिक महत्व

इस योजना का ऐतिहासिक महत्व इस बात से है कि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा थी। भाजपा ने वादा किया था कि वह दिल्ली में महिलाओं के कल्याण के लिए हर महीने 2500 रुपये देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यह योजना अब हकीकत बनती जा रही है।

इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Gold Price Today Down : शाम होते ही सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली , देखें भाव