Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना के लिए कौन होगा पात्र किस महिला की मिलेगी 2500 की आर्थिक मदद जाने

0
186
Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना के लिए कौन होगा पात्र किस महिला की मिलेगी 2500 की आर्थिक मदद जाने
Mahila Samriddhi Yojana : महिला समृद्धि योजना के लिए कौन होगा पात्र किस महिला की मिलेगी 2500 की आर्थिक मदद जाने

Mahila Samriddhi Yojana : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जो की हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है इसी दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करेगी। यह स्कीम महिलाओं के लिए बेहद मददगार होगी और उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस योजना के तहत हर महिका को 2500 मासिक दिए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सीएम कुछ पात्र महिलाओं की आर्थिक मदद कर सकते हैं।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार

दिल्ली चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणा की गई थी कि दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 मासिक दिए जाएंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया?

टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, महिला समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला समृद्धि योजना के लिए अलग से वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जा सकता है।

पात्रता?

  • आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक होनी चाहिए। महिला सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
  • यह योजना केवल गरीब महिलाओं के लिए है।
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से 3 लाख होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कौन से दस्तावेज लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता नंबर
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी जो टैक्स नहीं देती हैं और जिनकी सालाना घरेलू आय 3 लाख रुपये से कम है। उनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वे सरकारी नौकरी नहीं कर रही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : New Business Opportunities : भारतीय रेलवे कि अच्छी पहल व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा मौका