Mahendragarh News : सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

0
177
farewell function organized on retirement
संतोष देवी का पगड़ी पहनाकर सम्मान करती पूर्व उप निदेशक उषा रानी साथ में स्टाफ सदस्य।

(Mahendragarh News) नारनौल। > सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग में सेवादार के पद पर कार्यरत संतोष देवी आज अपनी लगभग 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय नारनौल में आयोजित विदाई समारोह में विभाग की पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।  जिले के गांव खातोली जाट की संतोष देवी ने वर्ष 1990 में विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थी।  इस मौके पर पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने कहा कि सेवादार संतोष देवी का कार्य काफी सराहनीय रहा है। इन्होंने अपने कार्य के प्रति कभी कोई लापरवाही नहीं की। यह अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा वफादार रही हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके पद से नहीं बल्कि काम से होती है। उन्होंने कहा कि विदाई समारोह भी एक शादी समारोह जैसा कार्यक्रम होता है। जब हमारे बीच में से कोई विदा होता है तो हमें दुख भी होता है लेकिन साथ में हमें खुशी भी है कि वह बिना बेदाग सेवानिवृत्त होकर अपने घर जा रही है। सर्विस के बाद उसकी यादें ही रह जाती हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।  इस मौके पर अधीक्षक नसीब सिंह राठी, एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान के अलावा कार्यालय का समस्त स्टाफ व सेवादार संतोष देवी के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर कमेटी की मीटिंग में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत