Mahendragarh News : स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती योग स्थली आश्रम में सद्भावों की अभिवृद्धि हेतु किया यज्ञ का आयोजन

0
103
Yagya organized for promotion of harmony in Swami Brahmanand Saraswati Yoga Sthali Ashram
स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती योग स्थली आश्रम में यज्ञ करते डॉक्टर संतोष देवी व अन्य।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में आज 12 जुलाई शुक्रवार को स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय योग स्थली आश्रम बुचोली रोड़ महेंद्रगढ़ में वैदिक धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए परिवार, समाज में प्रेम एकता, सहयोग, ईमानदारी, सदाचार, अस्तिकता आदि के सद्भावों की अभिवृद्धि हेतु डॉक्टर संतोष देवी कि अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें डाक्टर भंवर सिंह कसाना सहधर्मिणी डाक्टर कृष्णा कसाना मुख्य यजमान रहे।

यज्ञ ब्रह्मा के आसन्न को बहन केसर आर्या ने सुशोभित किया। वैदिक पुरोहित भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि जो व्यक्ति यज्ञ से शुद्ध किये हुए अन्न, जल और पवन आदि ‘पदार्थों का भोजन करते हैं। पहले दूसरों को खिलाकर बाद में खुद खाते हैं। वे निरोग होकर बुद्धि, बल, आरोग्य और दीर्घायु को प्राप्त करते हैं।

यज्ञ मात्र कर्मकाण्ड की वस्तु नहीं है, अपितु बहुमुखी चिकित्सा पद्धति भी है

अग्नि में पदार्थ को डालने से उसकी शक्ति, क्षेत्रफल और, गुणात्मक दृष्टि से हजारों गुणा बढ़ जाती है।”‘यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म'” संसार में सबसे श्रेष्ठ कर्म यज्ञ है।यज्ञ पद्धति पूर्णतः वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें आडम्बर, ढोंग, अवैज्ञानिक व तर्क विहीन बातों का कोई स्थान नहीं है।पर्यावरण को सन्तुलित रखने, जलवायु को शुद्ध करने तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने का एकमात्र माध्यम यज्ञ है।

सब पदार्थो और सब शक्तियों के दाता परमेश्वर से हृदय को सुप्रकाशित करने के लिए प्रार्थना की जिससे शुद्ध-बुद्धि, और शुद्ध-विचारों का उदय होकर हम सदैव यज्ञ कर्मों का अनुष्ठान करने वाले बने रहे तथा सफलता को प्राप्त करते रहें। इस अवसर पर वीर सिंह मेंघनवास, डॉक्टर आनंद यादव, सूबे. मेजर सूबे सिंह खेड़ा, सुमेर सिंह, डॉ. मनीष सीहमा, जयप्रकाश माण्डोला, अन्नू देवी, कंवर सिंह आदि ने यज्ञ में आहुति दी।