Mahendragarh News : हमें जीते जी धर्म के रास्ते पर चलते हुए सद्कर्म करने चाहिए : मुकेश चौहान

0
22
We should follow the path of religion and do good deeds while we are alive Mukesh Chauhan
स्वर्गीय छोटा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते।
  • स्वास्थ्यकर्मी राजपाल यादव को मातृ शोक

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। जन्म और मृत्यु ईश्वर के अधीन, सांसरिक चोला छोड़ने के बाद मनुष्य की अच्छाई और बुराई ही पीछे रह जाती है। इसलिए हमें जीते जी धर्म के रास्ते पर चलते हुए सद्कर्म करने चाहिए। उपरोक्त विचार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ में कार्यरत बालरोड निवासी राजपाल एमपीएचडब्ल्यू की माता छोटा देवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि छोटा देवी पत्नी स्वर्गीय कैप्टन आशा राम का 7 अक्टूबर सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बालरोड में किया गया । वे धार्मिक विचारों की महिला थी वो हमेशा गरीबों की मदद करती थी और सदा धर्म कर्म में विश्वास रखती थी।

वो अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, पांच पौत्र, एक पोती, तीन पड़पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर प्रभु चरणों में लीन हो गई। 6 माह पहले 18 मार्च को उनके पति रेजांगला युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन आशाराम का भी निधन हो गया था!

शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए स्वास्थ्यकर्मी कर्मबीर, अशोक देवनगर, सतीश खैरवाल, रणसिंह मालड़ा, सुरजीत चौधरी, डॉ. रामपाल, राजकुमार एचआई, शीशराम एचआई, बलजीत, ऋषि राज, सुधीर, विजय सहित सैकड़ों की संख्या मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं रिश्तेदारों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

 

यह भी पढ़ें: Rewari News : विद्यार्थियों ने राम-रावण युद्ध का किया मनमोहक चित्रण