Mahendragarh News :पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में खूब गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0
182
Union Home Minister Amit Shah roared loudly in the Backward Class Honor Conference
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल आए दिन गर्म और गर्म होता जा रहा है। तमाम राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच जाने लग गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को महेंद्रगढ़ स्थित केंद्रीय विश्वविद्याय में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खूब गरजे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा, ‘हमसे हिसाब मांगने वालों को अपने भी 10 साल का हिसाब देना होगा कि उन्होंने इन 10 साल में हरियाणा को क्या दिया’।

बता दें कि बीते दिनों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब नामक कैंपेन शुरू किया था। इसके तहत उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा हलकों का दौरा शुरू भी कर दिया है। इसस लिए आज भाजपा द्वारा महेंद्रगढ़ के पाली स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य मेहमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। उनके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे। इस मंच से अमित शाह ने भाजपा शासन की उपलब्धियां गिनवाई तो साथ ही कांग्रेस की पूर्व सरकार पर भी हमला बोला।

इस मंच से एक बार फिर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा तीन चीजों के लिए जाना जाता है। हरियाणा की माओं ने देश को सबसे ज्यादा जवान दिए हैं, हरियाणा के धाकड़ देश के लिए मैडल लाने में सबसे आगे हैं और इतना ही नहीं, हरियाणा देश के अन्नदाता किसानों की भूमि है। यहां के पिछड़े वर्ग ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। हालांकि

Union Home Minister Amit Shah roared loudly in the Backward Class Honor Conference
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर ले जाते मुख्यमंत्री व अन्य ।

हरियाणा कैबिनेट ने भी ओबीसी के लिए बहुत किया है। तीन अहम फैसलों में क्रीमी लेयर को बढ़ाकर 6 लाख से 8 लाख करना, पंचायतों और नगर परिषदों में ग्रुप-B के लिए 5 फीसदी आरक्षण देना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि हैं।

अमित शाह ने कहा कि यह सरकार (हरियाणा की भाजपा सरकार) गरीबों और दलितों की सरकार है। कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी के आरक्षण का विरोध किया। इसी के साथ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा हरियाणा को कुछ नहीं दिया। भाजपा से हिसाब मांगने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 10 साल के कुशासन का हिसाब दे दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा पैसा दिया है। बीजेपी का काम और हुड्डा का काम लेकर जनता के पास जाओ, सब पता चल जाएगा। हरियाणा में विकास का हिसाब हम देंगे, आप अपने 10 साल के कुशासन का हिसाब दे दें। हरियाणा की जनता कांग्रेस से भी हिसाब मांगेगी। उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री होकर भी एक सामान्य व्यक्ति हैं। संत कबीर कुटीर का दरवाजा आम आदमी के लिए हमेशा खुला है।


यह भी पढ़ें: Jind News : आज मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी : पं.सत्यनारायण शांडिल्य

 यह भी पढ़ें: Jind News : आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, दो मैरिट लिस्ट लगने के बाद भी 481 सीटें रिक्त

 यह भी पढ़ें: Jind News : कांग्रेस सरकार में लैप्स हुई करोड़ों की ग्रांट को विधायक ने किया यूज