पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से रुपए लूटने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर

0
264
Two Accused Arrested in Robbery Case
Two Accused Arrested in Robbery Case
नीरज कौशिक, Mahendragarh News: 
थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने भारत फाइनेंस कंपनी से रुपए लूटने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भिवानी के सिवानी क्षेत्र में भी फाइनेंस कंपनी से पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्य

सुदर्शन वासी पुराना बास नीम का थाना जिला सीकर राजस्थान ने थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी महेंद्रगढ़ में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्य करता है और ऑफिस में ही सोता है। रात के समय में 5 अज्ञात व्यक्ति आए जो एक के हाथ में रिवॉल्वर थी।

थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज  

अज्ञात बदमाशों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर करीब 13 लाख 89 हजार की नकदी लूट ली थी और दो टैब उठाकर ले गए थे। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा टैब पहले बरामद किए जा चुके हैं।

आरोपितों को गिरफ्तार

मामले में कार्यवाही करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने फाइनेंस कंपनी से पैसे लूटने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को पहचान संतोष कुमार उर्फ बिंडी वासी कुतुबपुर हांसी और संदीप उर्फ बिट्टू वासी कुतुबपुर हांसी के रूप में हुई है।

आरोपितों ने हथियारों के साथ 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने भिवानी के सिवानी क्षेत्र में भी फाइनेंस कंपनी में पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सिवानी में शाम के समय वारदात को अंजाम दिया था जब एजेंट अपना कैश गिन रहे थे उस समय आरोपियों ने हथियारों के साथ ऑफिस में घुसकर पिस्टल पॉइंट पर एक छोटे सैफ को उठाकर ले गए जिसमें करीब 1 लाख 80 हजार रुपए रखे हुए थे। जिस पर भिवानी के थाना सिवानी में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदातों को खुलासा हुआ था।

आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लिया गया

पुलिस द्वारा आरोपितों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपितों से गहनता से पूछताछ जारी है।