Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ जिले की 4 सीटों पर विधानसभा चुनाव के परिणाम रहे चौंकाने वाले

0
11
The results of assembly elections on 4 seats of Mahendragarh district were surprising
  • जिले की 3 सीटों पर बीजेपी व एक सीट पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले की 4 सीटों पर विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। जिले की 3 सीटों पर बीजेपी व एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की गई। ​​​​​​​

महेंद्रगढ़ ​​​​​​​: इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कंवर सिंह ने जीत दर्ज की, उन्हें 63 हजार 36 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के राव दान सिंह को 2 हजार 648 वोटों के अंतर से हरा दिया है। राव दान सिंह को 60 हजार 388 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय​​​​​​​ सन्दीप सिंह को 20 हजार 834 वोट मिले, जो तीसरे स्थान पर रहे। नोटा को 421 वोट मिले हैं।

इसके अलावा इंडियन नेशनल लोक दल के सुरेन्द्र कौशिक को 3933 वोट, आम आदमी पार्टी के मनीष यादव को 1740 वोट, निर्दलीय बलवान फौजी को 1695 वोट, निर्दलीय​​​​​​​ भूप सिंह यादव को 1488 वोट मिले हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राकेश सिंह को 850 वोट, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के शशि कुमार को 464 वोट, भारतीय आशा पार्टी के विष्णु यादव को 142 वोट और निर्दलीय नरेन्द्र कुमार को 45 वोट मिले हैं।

नारनौल ​​​​​​​: इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव ने जीत दर्ज की है, उन्हें 57 हजार 635 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राव नरेन्द्र सिंह को 17 हजार 171 वोटों कें अंतर से हराया है। राव नरेन्द्र को 40 हजार 464 वोट मिली। वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार रविंदर सिंह मटरू को 6 हजार 188 वोट मिले, जो तीसरे स्थान पर रहे। नोटा को 535 वोट मिले हैं।

इसके अलावा इनेलों के नार सिंह को 448 वोट, जननायक जनता पार्टी के सुरेश कुमार सैनी को 440 वोट, निर्दलीय उमाकांत को 286 वोट, निर्दलीय कृष्ण कुमार को 211 वोट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तेज प्रकाश को 114 वोट और राइट टु रिकॉल पार्टी के विकास को 56 वोट मिले हैं।

अटेली ; इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आरती सिंह राव ने 56 हजार 774 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अत्तर लाल को 2500 वोटों के अंतर से हराया है। अत्तर लाल को 54 हजार 274 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अनीता यादव को 29 हजार 474 वोट मिले, जो तीसरे स्थान पर रहीं हैं। नोटा को 408 वोट मिले।

इसके अलावा जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार आयुषी अभिमन्यु राव को 1728 वोट, AAP के सुनील राव को 209 वोट, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) के कामरेड ओम प्रकाश को 183 वोट, निर्दलीय जोगेंदर फौजी को 154 वोट व निर्दलीय साधना को 71 वोट मिले हैं।

नांगल चौधरी: इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मंजू चौधरी ने 6739 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अभय सिंह यादव को 6 हजार 930 वोटों के अंतर से हराया है। अभय सिंह को 55 हजार 59 वोट मिले हैं। जबकि जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार राव ओम प्रकाश इंजीनियर को 576 वोट मिले, जो तीसरी स्थान पर रहे।

इसके अलावा वीर लक्ष्य पार्टी उम्मीदवार सागर चौहान को 353 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार करतार सिंह को 110 वोट मिले हैं। नारनौल के पीआर सेंटर, गर्ल्स आईटीआई और पीजी कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। महेंद्रगढ़ जिले की 4 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसमें जिले में कुल 70.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीटवार देखा जाए तो महेंद्रगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि नारनौल सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था।

काउंटिंग के लिए सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काउंटिंग सेंटर में कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के मान्यता प्राप्त पोलिंग एजेंटों के अलावा किसी दूसरे को जाने की इजाजत नहीं है। अंदर मोबाइल ले जाने की भी मनाही थी।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election Result : हरियाणा विधानसभा जाने किस राउंड में किस पार्टी के नेता की बढ़त