Mahendragarh News : राज्य स्तरीय बीसी सम्मान सम्मेलन आज

0
154
State level BC Samman Sammelan today
तैयारी का जायजा लेते अधिकारी।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 16 जुलाई को होने वाले बीसी सम्मान सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।

इस राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विभिन्न मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम लगभग 11 बजे शुरू होगा।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 से नो एंट्री रहेगी। गेट नंबर 2 से सभी की एंट्री होगी लेकिन यहां से आगे पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर जाना होगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग विश्वविद्यालय के बाहर की गई है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य स्टेज के साथ ही वाईआईपी स्टेज भी बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी स्टेज बनाया गया है। प्रदेश के जाने माने कलाकार प्रस्तुति देंगे।  इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी तैयारी का जायजा लिया।