Mahendragarh News : श्रीकृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टि. का ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
82
Srikrishna Group of Inst. Excellent performance in block level school sports competition
श्रीकृष्णा स्कूल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते खेल अधिकारी।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूल प्रतिस्पर्धा संस्कार भारती स्कूल पाली में आयोजित हुई। जिसमें ब्लॉक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें ब्लॉक स्तर के स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बारें में जानकारी देते हुए स्कूल स्पोर्ट्स एचओडी महीपाल यादव ने बताया कि बीते 20 से 23 अगस्त को चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूल प्रतिस्पर्धा संस्कार भारती स्कूल पाली में सम्पन्न हुए। 20 व 21 अगस्त को लड़कों के खेल व 22 व 23 अगस्त को लड़कियों के खेल करवाएं गए। जिसमें श्रीकृष्णा ग्रुप ऑफ इस्टि. के खिलाड़ियों ने एथलेक्टिस में 1500 मी. दौड़ में हिमांशू प्रथम, डिस्कस थ्रो में रीतिक प्रथम, भाला फेंक में कुनाल प्रथम व रीतिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं लड़कियों में अंडर-14 आयु वर्ग में कबड्डी की टीम प्रथम व अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो खेल प्रतिस्पर्धा में अंडर-14 व 19 आयु वर्ग में लड़कियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम गोर्वांवित किया है।वहीं श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा के खिलाड़ियों ने बाछौद में आयोजित ब्लॉक स्तर प्रतिस्पर्धा में अंडर-11 आयु वर्ग में भावी ने तृतीय स्थान, 200 मी. दौड़ में जाह्नवी ने प्रथम व लौंग जंप में तीसरा, दिव्यांशी ने दूसरा व 400 मी. दौड़ में प्रथम, 1500 मी दौड मे पुलकित यादव ने प्रथम, 800 मी. दौड व हाई जंप में ललित प्रथम व रजत ने 1500 मी. दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 आयुवर्ग रिले में रोहित, प्रिंस व साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयुवर्ग रिले में रजत, अभिषेक, लोकेश, प्रशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव व प्राचार्य डॉ. सुमेर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ प्रतिभाओं को एक विशिष्ट मंच प्रदान करता है। जहां पर खिलाड़ी कुशल नेतृत्व में अपनी पहचान को एक नया आकार दे सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा ग्रुप की परंपरा रही है कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए शिक्षा जगत के साथ-साथ खेल जगत पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अच्छी भावना प्रदान करते है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते है।

इस मौके पर स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल सफल जीवन का आधार तथा आगे बढ़ने की एक विचारधारा है। इसी विचार धारा को अपने अन्दर समाहित करते हुए श्रीकृष्णा स्कूल इस गौरवमय क्षण को खिलाड़ियों ने अत्याधिक विशेष बनाया है। खेल प्रतिभाओं को तरासने की नई विरासत है जो खिलाड़ियों को नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुमार, उतम डीपीई, वीरेंद्र डीपीई, गीता डीपीई, शीलूराम डीपीई, भूपेंद्र डीपीई, अंकित डीपीई सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।