Mahendragarh News : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में महिला सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

0
150
Special lecture organized on women empowerment in Government College Mahindergarh
महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान देते विशेषज्ञ।

(Mahendragarh News ) महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने किया और उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा और जागरूकता बहुत जरूरी है। हमें महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमारे कॉलेज में हम महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देना चाहिए। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सोमबीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज की प्रगति होती है और एक सशक्त महिला समाज की नींव को मजबूत बनाती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने योगदान के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News :  बैंकों में संदिग्ध लेनदेन पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर