(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में कॉलेज स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी और ज्योग्राफी विषय शामिल थे।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा संरक्षण, और जैव विविधता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वर्किंग मॉडल तैयार किए गए। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति प्रेरित करना था, जिससे वे समाज के लिए उपयोगी समाधान प्रदान कर सकें।
प्रदर्शनी में छात्राओं ने किए विभिन्न विषयों पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत
महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर महेन्द्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की उत्कृष्टता और मेहनत की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को उच्च सराहना दी। इस प्रदर्शनी में बॉटनी विषय में बायो फोर्टिफिकेशन, जूलॉजी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ज्योग्राफी में ज्योग्राफिकल क्षेत्र एवं बायोडायवर्सिटी, फिजिक्स में ऊर्जा से वेस्ट मॉडल एवं केमिस्ट्री में कार्बन पुरीफिकेशन का एयर पॉल्यूशन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मॉडल्स ने न केवल विज्ञान की समझ को बढ़ाया, बल्कि प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचारों का एक प्रभावशाली दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति प्रेरित करना
प्रदर्शनी के कन्वीनर डॉ. मक्खन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शनी से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में और अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. भरत, डॉ. नवीन, डॉ. देवेंद्र और डॉ. प्रवीण ने प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं के मॉडल्स का मूल्यांकन किया और उत्कृष्टता को मान्यता दी। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अवसर साबित हुई, और इसने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। 11 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय, रेवाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल्स को प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Motorola G45 5G की कीमत में गिरावट, देखें नई कीमत और फीचर्स