Mahendragarh News : जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

0
201
Review meeting organized for Jal Shakti Abhiyan program
उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ बैठक करते भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह।

(Mahendragarh News) नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिला में जल संरक्षण व संचयन को लेकर रणनीति बनाई व भविष्य का लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे ।

डीसी ने हाउस के सामने वर्ष 2023 में दिए गए लक्ष्यों और उनकी उपलब्धि बारे विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही वर्ष 2024 के लिए विभिन्न विभागों को जल शक्ति अभियान के तहत लक्ष्य दिए गए जो कि इस वर्ष 9 मार्च 2024 से 30 नवंबर 2024 तक पूरे करने हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत इस वर्ष का विषय नारी शक्ति से जल शक्ति का होगा। 10 जुलाई 2024 को जल शक्ति अभियान के तहत लघु सचिवालय में 5.30 लाख पौधे वितरण एवं लगाने का कार्य किया जाएगा। जल शक्ति अभियान के तहत बरसाती पानी का संचयन करके भूमिगत जलस्तर में सुधार करने के लिए कच्चे एवं पक्के ढांचों का निर्माण करना, वाटर रिचार्ज वैल का निर्माण, जल संग्रहण विकास के कार्य, जोहड एवम् तालाब खुदाई करवाना आदि कार्य किए जाते हैं। जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर पानी की महत्वता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। जल शक्ति अभियान को सिंचाई, कृषि, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं वन विभाग आदि विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किए जाते हैं ।

आज की इस बैठक में नगराधीश, सभी विभागों के कार्यकारी अभियन्ता, जिला के सभी विकास एवं पंचायत अधिकारी, नगर पालिकाओं के अधिकारी बैठक में मौजूद थे। इसके बाद अनिल कुमार सिंह केंद्रीय भू वैज्ञानिक द्वारा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता इंजी. नितिन भार्गव के साथ सिंचाई भाग द्वारा किए गए कार्यों का फिल्ड में जाकर निरीक्षण किया और लोगों से अपने विचार तथा अनुभव साझा किए।