Mahendragarh News : युवा संगम चरण पांच के लिए पंजीकरण 21 अक्टूबर तक

0
8
Registration for Yuva Sangam Phase 5 is till October 21

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत सेल के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर युवा संगम फेज पांच का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए देश के सभी प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं में से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ का हरियाणा राज्य लिए चयन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को संबंधित राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य व पुरातन इतिहास को करीब से जानने-समझने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा मंत्रालय का यह प्रयास एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यहां बता दें कि युवा संगम फज पाँच के अंतर्गत हरियाणा राज्य के साथ मध्य प्रदेश राज्य संस्थान का पियर स्टेट के रूप में चयन किया गया है। इसके तहत दोनों प्रदेशों के युवा एक दूसरे की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत को देखने एवं समझने का दौरा करेंगे।

इस एक्सपोजर टूर के माध्यम से युवा पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क की पांच पी के व्यापक क्षेत्र का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव प्राप्त होगा। युवाओं का चयन एक उच्च स्तरीय चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि युवा संगम चरण पाँच में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी 21 अक्टूबर 2024 तक युवा संगम पोर्टल https://ebsb.aicte-india.org/ पर इस आयोजन में प्रतिभागिता हेतु पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस अब तक 897 विद्यार्थी युवा संगम फेज पांच के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। हरियाणा राज्य के 45 से 50 युवा छात्र-छात्राओं का चयन कर बहुआयामी एक्स्पोज़र यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
फोटो- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : क्षत्रिय संघर्ष समिति ने श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार