Mahendragarh News : रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से कि मुलाकात

0
128
Ram Bilas Sharma met the Chief Minister regarding the development of Mahendragarh.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह से संत कबीर कुटीर आवास पर मुलाकात कर महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

जिसमें महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खुड़ाना में प्रस्तावित आईएमटी, महेंद्रगढ़ परिवहन विभाग का बस स्टैंड, महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ किले पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति, सिविल अस्पताल सतनाली और महेंद्रगढ़ की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में प्रगति, सतनाली कस्बे को मार्केट कमेटी का दर्जा, नगर पालिका महेंद्रगढ़ शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण, पीने के पानी, सीवरेज और विभिन्न कॉलोनियों की अपु्रवल को लेकर सार्थक चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को आस्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में किसी भी तरह से नहीं पिछड़ने दिया जाएगा। जहां तक आईएमटी खुड़ाना व माधोगढ़ किले के निर्माण की बात है वहां पर कार्य में तेजी ला दी गई है और जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात सार्थक रही उन्होंने महेंद्रगढ़ के विकास को लेकर चिंता जाहिर की है तथा मुझे आस्वस्त किया है कि महेंद्रगढ़ की जनता को विकास के मामले में किसी भी तरह बिछड़ते नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत रोज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली स्थित केन्द्रीय विश्व विद्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए श्री शर्मा व महेंद्रगढ़ की जनता के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।