Mahendragarh News : राजेन्द्र आर्य ने राष्ट्रीय टीवी चैनल साधना पर काव्यपाठ कर किया प्रथम स्थान प्राप्त

0
57
Rajendra Arya won the first place by reciting poetry on the national TV channel Sadhna
राजेन्द्र आर्य को सम्मानित करते मुख्य अतिथि पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी।
  • राजेन्द्र आर्य कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। गांव बवानियां निवासी राजेन्द्र आर्य ने राष्ट्रीय टीवी चैनेल साधना पर काव्यपाठ
किया जिसका कल रात प्रसारण हुआ और काव्य पाठ में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डा.  कीर्ति काले, सतमोला कवियों की चौपाल कार्यक्रम के निर्माता प्रवीण आर्य द्वारा आर्य जी को सम्मान राशि, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आये कवि एवं कवयित्रीयों ने काव्य पाठ किया । कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। राजेंद्र आर्य दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। लेखन का वे अपने कॉलेज समय से शौक रखते हैं। भिन्न-भिन्न राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं निरंतर प्रकाशित होती रहती है। इन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा में सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा में यह वैदिक प्रवक्ता है तथा युवाओं को वैदिक प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से वैदिक शिक्षा देकर उनके जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते रहते हैं । वो अपने गांव मे भी सर्वोदय संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। राजेंद्र आर्य को इस अभिनव उपलब्धि के लिए उनके परिचितों, मित्रों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी और आर्य जी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

यह भी पढ़ें : Sirsa News : गांव साहुवाला व चाडीवाल सहित 31 गांवों पर मेहरबान हुए विधायक गोपाल कांडा