Mahendragarh News : आरपीएस में ‘राष्ट्रीय स्पेस दिवस’ पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

0
96
Quiz competition organized on 'National Space Day' in RPS
- प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि, प्राचार्य व स्टाफ सदस्य।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ में ‘राष्ट्रीय स्पेस दिवस’ के उपलक्ष्य में सीनियर कक्षाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आरपीएस संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, विशिष्ट अतिथि मिनाक्षी इंस्पेक्टर पुलिस विभाग, विशेष अतिथि विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. किशोर तिवारी, डीन एल.एन. गौड, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर विंग हैड देवेन्द्र पुनिया, उपप्रधानचार्य दिनेश कुमार ने की। इस कार्यक्रम में सभी विंग हैड शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा व वंदना से हुआ।

प्रतियोगिता में पांच चरण बनाए गये तथा तीन-तीन विद्यार्थियों की छह टीमें बनाई गई

विंग हैड देवेन्द्र पुनिया ने बताया ‘राष्ट्रीय स्पेस दिवस’ को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में पांच चरण बनाए गये तथा तीन-तीन विद्यार्थियों की छह टीमें बनाई गई। टीम चन्द्रयान में युग, सिद्धार्थ, रौनक, टीम गगनयान में समीर यादव, अंकित, ममता कुमारी, टीम मंगलयान में हंसिका, अंशु समोटा, कृष्ण, टीम आर्यभट्ट में भूमिजा, दक्ष, पूनम टीम रोहिणी में जयवर्धन, अंशुल छिल्लर, धारवी यादव, टीम आदित्य एल-1 में यशवीर, रिया यादव, मनिष्का शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम मंगलयान, द्वितीय स्थान पर आदित्य एल-1 व तृतीय स्थान पर चन्द्रयान ने बाजी मारी।

हमारे देश के वैज्ञानिकों पर हमें नाज है जिन्होंने बहुत थोडे़ समय व बहुत कम खर्च में अन्तरिक्ष व चांद पर इतिहास रचा है

मुख्य अतिथि आरपीएस संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव व सीईओ इंजि. मनिष राव ने राष्ट्रीय स्पेस दिवस की बधाई देते हुए कहा हमारे देश के वैज्ञानिकों पर हमें नाज है जिन्होंने बहुत थोडे़ समय व बहुत कम खर्च में अन्तरिक्ष व चांद पर इतिहास रचा है। हमें उनकी कठिन मेहनत व बुद्धिमता से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को विकसित भारत बनाने के लिए विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को समझ कर उन्हें उचित मार्गदर्शन करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि मिनाक्षी इंस्पेक्टर ने बताया वैज्ञानिक हमारी आन बान-शान के प्रतीक हैं। जिनकी बदौलत विश्व में भारत का नाम शीर्ष पर है। पुलिस विभाग समाज के संरक्षण में सदा तत्पर है। सेवा, सुरक्षा, सहयोग से समाज में पुलिस अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रही है। विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. किशोर तिवारी ने राष्ट्रीय स्पेस दिवस की बधाई देते हुए कहा आज हम जिस उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हैं वह सब वैज्ञानिकों की बदौलत है। हम सब भारत को विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हर संभव प्रयासस्त है।

नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार भरकर सफल वैज्ञानिक बनाकर पूरे विश्व में भारत का नाम चमकाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। राष्ट्रीय स्पेस दिवस हम सब के लिए गौरव का दिन है।  इस कार्यक्रम के संयोजक गगन यादव रहे व निर्णायक की भूमिका हरि प्रकाश जोशी व कृष्ण कुमार ने निभाई कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, आरती, सचिन, अतुल तिवारी, मंजीत कुमार, विनय, नवीन, राजबीर, मनोज कुमार, अजीत, परविन्द्र, सुनील, जितेन्द्र, अनिल व धर्मवीर आदि का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।