Mahendragarh News : पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने जिला प्रशासन के साथ किया एमओयू साइन

0
101
Mahendragarh News : पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने जिला प्रशासन के साथ किया एमओयू साइन
एमओयू साइन करने के बाद एक दूसरे से फाइल की अदला बदली करते डीसी डॉ विवेक भारती तथा पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा।
  • सीएसआर के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नियामतपुर के लिए पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब का होगा नवीनीकरण

(Mahendragarh News) नारनौल। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत जिला प्रशासन के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत पावर ग्रिड ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नियामतपुर के लिए पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब के नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद के लिए 34,98,885 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का समझौता किया है।

लगभग 74 लाख रुपए का एमओयू जल्द ही साइन होगा

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा के बीच आज लघु सचिवालय में यह करार हुआ। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने इस मौके पर बताया कि पावर ग्रिड की ओर से जिला महेंद्रगढ़ के लिए एक और एमओयू भी पाइप लाइन में है। इसमें जिला महेंद्रगढ़ के लिए मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने के लिए लगभग 74 लाख रुपए का एमओयू जल्द ही साइन होगा।

उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नियामतपुर के लिए पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब के नवीनीकरण कार्य को बीएंडआर द्वारा पूरा करवाया जाएगा। यह कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा करवा दिया जाएगा। इसमें सिविल कार्य बिजली की फिटिंग तथा इक्विपमेंट आदि पर खर्च किए जाएंगे।

दोनों पार्टियों ने आज समझौता फाइल एक दूसरे के साथ अदला-बदली की। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के कार्य को पावर ग्रिड आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगराधीश मंजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता बीएंड आर अश्विनी कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Manhendragarh News : अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपित पकड़ा, 5 देसी पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद