Mahendragarh News : महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा पहुंची महेंद्रगढ़

0
202
Party Observer Sunita Verma reached Mahendragarh regarding the formation of Mahila Congress District Executive.
कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा व डॉ. राज सुनेश यादव।

Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। महिला कांग्रेस संगठन का विस्तार करने के लिए तथा देश की आधी आबादी की बुलंद आवाज अलका लांबा जी का संदेश लेकर महेंद्रगढ़ के माहिचायन मौहल्ले के रविदास मंदिर में पहुंची जिला ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा ने आज महिलाओं की बैठक ली जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की सशक्त भूमिका और उनकी राजनीतिक सहभागिता पर चर्चा करते हुए कहा की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की सोच कांग्रेस पार्टी की ही थी तभी वर्ष 2010 में तत्कालीन यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने लोकसभा और विधानसभा के लिए इस महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पास कराया था किंतु बीजेपी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर इस बिल का जुमलों के साथ मजाक बना कर महिलाओं का अपमान किया है, उन्हें झूठी घोषणाओं का लॉलीपॉप थमा कर ठगा है। उन्होंने कहा की हम मोदी जी से मांग करती हैं की महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू किया जाए, ताकि राजनीतिक शक्ति के रूप में नारी के महत्व का सम्मान हो सके।

कांग्रेस करेगी सुनिश्चित कि किसी की भी रोटी न छिने

हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि किसी की भी रोटी न छिने। सबको रोजी-रोटी मिले। सबको सुलभता से मुफ्त शिक्षा और इलाज मिले। सबको समान अवसर मिले। क्योंकि सभी वर्गों को मजबूत करके कांग्रेस ही फिर से प्रदेश को नंबर वन बना सकती है। उन्होंने कहा की कांग्रेस प्रदेश में फिर से सामाजिक न्याय स्थापित करेगी ताकि गरीब का हिस्सा, गरीब के हाथ हो। युवाओं को रोजगार मिले, महंगाई पर अंकुश लगे तथा समाज के हर वर्ग की आर्थिक बदहाली दूर हो यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
वर्मा ने महिला कांग्रेस जिला महेंद्रगढ़ के संगठन को विस्तार देते हुए शहरी जिला अध्यक्ष बाला देवी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुनीता मावता के सहयोग से सर्वसम्मति के साथ जिले की चारों विधानसभा अध्यक्षों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति का पैनल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा और हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्षा के पास भेज दिया है जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा की जल्द ही पार्टी भी अपने अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करके अपने सभी प्रकोष्ठों को मजबूती देगी।

देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा

महिला कांग्रेस ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की एक ओर देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा, दर-दर भटकने को मजबूर हैं और यहां के सीएम सैनी जी, झूठ और जुमलेबाजी में खट्टर साहब से भी आगे निकलने की होड़ में लगे हैं।
इस मौके पर महिला कांग्रेस से बाला देवी, सुनीता मावता, डॉक्टर राज सुनेश यादव, कृष्णा देवी, मंजू देवी, सरिता यादव, मुकेश देवी, रीना देवी, चित्रा देवी, रोशनी देवी, माया देवी, एडवोकेट सुनीता सिंह, अनीता यादव, शांति देवी, जगवती देवी, गीता देवी माधोगढ़, कृष्णा खातिवास सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।