Mahendragarh News : मास्टर रतनलाल के निधन पर परिजनों ने करवाया शांति यज्ञ

0
114
On the demise of Master Ratanlal, his family members organized a Shanti Yagna
शांति यज्ञ करते परिजन व क्षेत्र के गणमान्य लोग।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ निवासी मास्टर रतन लाल जिनका गत 13 जुलाई शनिवार को निधन हो गया था, उनकी आत्मिक शांति के लिए उनके पुत्र कृष्ण कुमार, सेवानिवृत प्रवक्ता वेद प्रकाश आर्य और रणधीर सिंह ने शुक्रवार को शांति यज्ञ करवाया। इसमें गांव सिसोठ के गणमान्य जनों के साथ-साथ क्षेत्र की अनेक आर्य समाजियों ने शांति यज्ञ में आहुति डालकर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें सतीश आर्य रसूलपुर, ब्रह्मदेव आर्य कोथल कलां, भूपेंद्र आर्य महेंद्रगढ़, डा. प्रेमराज आर्य अध्यक्ष वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़, महेंद्र आर्य, डा. विक्रांत, प्रकाश वीर आर्य, रंगराव आर्य, जय प्रकाश, सुभाष नंबरदार,मास्टर बलबीर सिंह, देशराज, सुंदर सहित गांव व क्षेत्र के आस-पास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यज्ञ के उपरांत महाशय नंदराम वैध बलाहा कलां, राजेंद्र आर्य उंटोली, सतबीर आर्य दयाल, बंसीराम आर्य कलवाड़ी, इंदर लाल आर्य पाथेड़ा, रामसिंह आर्य बनिहाड़ी ने भजनों उपदेश के माध्यम से अपनी श्रंदाजली अर्पित की । अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस श्रद्धांजलि सभा में सामिल हुए ।

यह भी पढ़ें: Jind News : अलग-अलग कामों को लेकर नपा ने लगाए 61 लाख के टेंडर

 यह भी पढ़ें: Jind News : प्रदेशभर के छह अस्पतालों में आईसीयू के लिए छह चिकित्सक होंगे भर्ती

 यह भी पढ़ें: Jind News : जहां चुनाव नजदीक हो वहां पहुंच जाती है ईडी : बृजेंद्र सिंह