Mahendragarh News : पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का पेड़ लगाकर किया शुभारम्भ

0
259
On the call of the Prime Minister, the former minister inaugurated the 'One Tree in Mother's Name' program by planting a tree.
पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के कुरहावटा रोड़ पर पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने में बहुत योगदान देते है : प्रो.रामबिलास शर्मा

श्री शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में बरसात के इस मौसम में पेड़ लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने में बहुत योगदान देते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक युग में बड़ी तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है हमें स्वस्थ व खुश रहने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

पेड़ों से हमें जड़ी बूटियां भी मिलती है जो हमारी जीवन रक्षक दवाइयां बनाने में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने का कार्य बड़ा पुण्य का कार्य है पेड़ों में जीव जंतु अपना रेन बसेरा करते हैं। पशु-पक्षी उनकी छाया में बैठते हैं हमें पेड़ पौधे लगाने के साथ ही यह संकल्प भी लेना चाहिए कि जब तक यह पौधा बड़ा ना हो जाए तब तक हम उसकी देखभाल भी करेंगे।