Mahendragarh News : करवा चौथ पर डॉक्टर के.सी. गौड़ ने अपनी पत्नी के लिए व्रत रख परंपरा को तोड़ा

0
13
On Karva Chauth, Dr. K.C. Gaur kept a fast for his wife
करवा चौथ के चांद के समक्ष छलनी में अपनी पत्नी का चेहरा देखते डॉक्टर के.सी. गौड़ ।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत करती है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत करने के उपरांत रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्क देकर अपने पति को छलनी में परंपरागत रूप से देखती है। इस प्रथा को कथा के विपरीत प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर के.सी. गौड़ ने 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर शाम को चंद्रमा के दर्शन के उपरांत अपनी पत्नी का चेहरा देखकर व्रत खोलते हुए अपनी पत्नी की दीर्घायु की कामना की।

व्रत रखकर दिया पति-पत्नी के बीच समानता का संदेश

श्री राम कॉलोनी महेंद्रगढ़ में रहने वाले डॉक्टर के.सी. गौड़ ने बताया कि यह व्रत न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है अपितु यह पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम और निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब पत्नी हर बार करवा चौथ पर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है तो पति क्यों नहीं रख सकते। इस परंपरा को तोड़ते हुए डॉक्टर के.सी. गौड़ ने अपनी पत्नी की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पति-पत्नी के बीच समानता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : प्रॉपर्टी आईडी व राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक