Mahendragarh News : नंदराम वैद्य को यादव लोक कल्याण सभा चंडीगढ़ ने किया सम्मानित

0
67
Mahendragarh News : नंदराम वैद्य को यादव लोक कल्याण सभा चंडीगढ़ ने किया सम्मानित

Mahendragarh News | नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़| यादव लोक कल्याण सभा चंडीगढ़ ने 30 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ जिले के बलाहा कलां निवासी रेडियो सिंगर वैदिक मिसाइल नाम से मशहूर रेडियो सिंगर महाशय नंदराम वैद्य को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, उपलब्धि और समर्पण के लिए सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

यादव लोक कल्याण सभा ने बताया कि महाशय नंदराम वैद्य की असाधारण प्रतिबद्धता ने समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और लोगों को महानता की ओर प्रेरित किया है।

फलस्वरुप लोक कल्याण यादव सभा, चंडीगढ़ महाशय नंदराम वैद्य के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से उनका सम्मान करती है।

इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए नंदराम वैद्य ने यादव लोक कल्याण सभा चंडीगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 India : भारतीय खेल इतिहास में एक और एक नया पन्ना जोड़ेंगी निशानेबाज Manu Bhaker

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : बचपन प्ले स्कूल के प्रांगण में मनाया गया श्रावण शिवरात्रि पर्व