Mahendragarh News : शहीद महेंद्र सिंह का पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0
11
Martyr Mahendra Singh's last rites were performed with military honors in his native village
शहीद महेंद्र सिंह को सलामी देते सेना के जवान।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। जिला के गांव लावण निवासी लगभग 33 वर्षीय शहीद हवलदार महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वह 2008 में आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। महेंद्र सिंह जम्मू मे तैनात थे।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह आर्मी की 338 मीडियम रेजिमेंट रत्नोंचूक जम्मू में कार्यरत थे। वह 6 अगस्त को अपनी पत्नी शर्मिला के साथ बाइक पर जम्मू शहर गया हुआ था। वहां पर एक गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जम्मू के सैनिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान महेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि पत्नी शर्मिला भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।

महेंद्र सिंह के पिता प्रेम सिंह आर्मी से सेवानिवृत्ति है और गांव में ही रहते हैं। माता सुमित्रा देवी ग्रहणी है। उनकी तीन बहने है। महेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं, गौरव तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है, जबकि अंशु दूसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। वहीं उनकी पत्नी शर्मिला ग्रहणी है।

दाह संस्कार के दौरान नायक सूबेदार मलकीत सिंह की अगुआई में सलामी दी गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर उज्जवल थाना सदर महेंद्रगढ़ साथ में रहें। कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह, भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव, निर्दलीय प्रत्याशी बलवान फौजी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : धान की खरीद न होने पर आढती और किसान बेहद परेशान : जगदीश ढिगरा