सुसाइड नोट रखकर विवाहिता घर से लापता, मामला दर्ज

0
278
Married Woman Missing from Home by Keeping Suicide Note
Married Woman Missing from Home by Keeping Suicide Note

नीरज कौशिक, Mahendragarh News:
महेंद्रगढ़ पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर उसकी विवाहिता बेटी के घर से लापता होने का मामला दर्ज किया है। लड़की की मां ने दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली है।

बेटी ने मर्जी से की थी शादी

उसका एक लड़का और एक लड़की है। उसकी लड़की ने कॉलोनी के ही एक लड़के के साथ उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों की आपस में तकरार रहती थी। इसलिए उसकी लड़की पिछली 27 जून से उनके पास ही रह रही थी। उसकी लड़की के बीएससी के पेपर चल रहे थे। बीती 21 जुलाई को सुबह समय लगभग 8 बजे उसकी लड़की कॉलेज में पेपर देने गई थी।

इसके बाद उसकी लड़की की एक सहेली का मैसेज आया था कि बेटी घर पर कुछ रख कर गई है। सूचना के बाद उन्होंने देखा कि उनकी लड़की सुसाइड नोट रख कर गई थी। इसके बाद जब उन्होंने कॉलेज में फोन करके पता किया तो पता चला की लड़की कॉलेज में नहीं पहुंची। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी लड़की अपने पति से तंग आकर गई है।

20 वर्षीय युवती के घर से लापता

महेंद्रगढ़ पुलिस ने शहर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी लगभग 20 वर्षीय बहन के घर से गायब होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर निवासी लड़की के बड़े भाई ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन बीती 21 जुलाई को दोपहर समय लगभग 1 बजे घर से बगैर बताए अपनी मर्जी से कहीं चली गई। जिसको उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।