Mahendragarh News : राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व ओजोन समझौता मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर व्याख्यान

0
121
Lecture on World Ozone Agreement Montreal Protocol in Government Women's College
ओजोन परत के महतव के बारे में छात्राओं को अवगत करवाते विशेषज्ञ।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार एवं उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर के उपलक्ष में आज 13 सितंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ओजोन परत के महतव के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। इस कड़ी में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर हीरा सिंह ने विश्व ओजोन समझौता मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि सीएफसी, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन एवं मानव की बदलती जीवन शैली ओजोन को हानि पहुंच रही है और छात्राओं को नवीनीकरण संसाधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह ने आज के मुख्य वक्ता डॉक्टर हीरा सिंह का ओजोन परत पर लेक्चर देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर देवेन्द्र, प्रवीण सरोहा आदी उपस्थित रहे।