Mahendragarh News : हकेवि में लॉ फेस्ट 2024 का हुआ आयोजन

0
6
Law Fest 2024 organized in Hakevi
समारोह के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान करते डॉ. प्रदीप सिंह।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विधि विभाग ने लॉ फेस्ट 2024 का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभाग द्वारा कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया।

आयोजन में वाद-विवाद, ब्लॉग लेखन, कानूनी क्रॉसवर्ड, पोस्टर निर्माण, नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। डॉ. रीमा गिल, डॉ. सुनील और डॉ. नीरज करन सिंह, संकाय सदस्यों ने प्रतियोगिताओं का निर्णय किया। विधि विभाग के संकाय सदस्यों ने छात्रों के आयोजन प्रयासों की प्रशंसा की। आयोजन समन्वयक डॉ. समीक्षा गोधारा ने विजेताओं की घोषणा की, जिन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विधि विभागाध्यक्ष और डीन डॉ. प्रदीप सिंह ने संकाय सदस्यों के साथ लॉ फेस्ट का उद्घाटन किया।

जिसमें पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना और कुलगीत शामिल थे। डॉ. सिंह ने छात्र भागीदारी के महत्व पर बल दिया और भविष्य के आयोजनों की घोषणा की। उन्होंने छात्रों से टीम भावना और सहयोग का आह्वान किया। डॉ. अंजू ने आयोजन के समापन पर सभी योगदानकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन डॉ. प्रदीप सिंह द्वारा विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ हुआ।

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलैटिक्स एवं वालीबॉल में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन