Mahendragarh News : हकेवि के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

0
61
हकेवि के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
हकेवि के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृति, साहसिक यात्रा, कैंपिंग और मेडिटेशन का वास्तविक अनुभव करवाना था। यह भ्रमण हरिद्वार और ऋषिकेश के आध्यात्मिक और सहासिक केंद्रों में आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने पर्यटन शिक्षा में शैक्षणिक भ्रमण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि व्यावहारिक अनुभव पर्यटन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे उन्हें उद्योग की गतिशीलता को समझने और पर्यटक अनुभवों के प्रबंधन में अपने कौशल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं : प्रो. रणबीर सिंह 

विश्वविद्यालय में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कृति, साहस, कैंपिंग और मेडिटेशन की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं। विभाग के सहायक आचार्य एवं शैक्षणिक भ्रमण के समन्वयक डॉ. विकास सिवाच ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हरिद्वार में आरती, मनसा देवी मंदिर में आध्यात्मिकता का अनुभव किया। वहीं ऋषिकेश में चिकित्सा सत्र में प्रतिभागिता की।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge फ्लैट डिजाइन के साथ ये बेहतरीन फीचर्स