(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग की आवर्ती फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव ‘आवेग 2025‘ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति ने संदेश के माध्यम से कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। प्रो. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शारीरिक गतिविधियों में अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अध्यापन के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक और शारीरिक बीमारियों से भी दूर रखते हैं।

दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कैरम बोर्ड, शतरंज, और क्यूबिक बॉक्स जैसी बौद्धिक क्षमता को परखने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के खेल परिसर में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शॉटपुट, लंबी कूद और खो-खो आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ सैक रेस, तीन-पैर दौड़ और नींबू-चम्मच दौड़ जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार व भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव सहित एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. मीनू ठाकुर, संकाय सदस्य डॉ. अंकुश विज, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रमनदीप और डॉ. प्रिया रानी भी उपस्थित रहे।

आवर्ती फिजिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू ठाकुर ने बताया कि विभाग प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल विद्यार्थी खेलों के लिए केवल फोन और लैपटॉप तक सीमित रह गए हैं, जबकि मैदान में खेलकर वे अपने दिमाग और शरीर दोनों को सक्रिय रख सकते हैं। आवर्ती फिजिक्स एसोसिएशन के सचिव धृतिमान ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की टीम और सभी स्वयंसेवकों का सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। ‘आवेग 2025‘ के सफल आयोजन में विक्रम, धृतिमान, विवेकानंद, सलोनी (खेल समिति संयोजक) और अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विजेताओं की सूची-

-शतरंज में अतुल प्रथम व मोनू गुर्जर द्वितीय
-क्यूबिक बॉक्स में शुभम गुप्ता प्रथम व भीनू बी कृष्णा द्वितीय
-कैरम बोर्ड में हिमांशु प्रथम व आरुषि द्वितीय
-तीन-पैर दौड (महिला) में खुशी व कुसुम प्रथम, आरूषि व मोनिका द्वितीय तथा दिव्या व मुस्कान तृतीय
-तीन-पैर दौड (पुरुष) में मोनू सैनी व मोनू गुर्जर प्रथम तथा शुभम व वैद्यनाथ द्वितीय
-सैक रेस (महिला) में मुस्कान प्रथम तथा प्रियंका द्वितीय
-सैक रेस (महिला) में अतुल प्रथम व मोनू गुर्जर द्वितीय
-नींबू रेस (महिला) में मुस्कान प्रथम, मोनिका द्वितीय तथा सलोनी तृतीय
-नींबू रेस (पुरुष) में मोनू सैनी प्रथम, मोनू गुर्जर द्वितीय तथा अतुल तृतीय
-लंबी कूद (महिला) में ममता प्रथम, सलोनी द्वितीय तथा मोनिका तृतीय
-लंबी कूद (पुरुष) में हर्ष प्रथम, रणवीर द्वितीय तथा अतुल तृतीय
-शॉटपुट (महिला) में सलोनी प्रथम, श्वेता द्वितीय तथा आरूषि तृतीय
-शॉटपुट (पुरुष) में हर्ष प्रथम, अतुल द्वितीय तथा विवेकानंद तृतीय
-कबड्डी (महिला) में श्वेता, सलोनी, मुस्कान, अंजलि, रूपरेखा, दिव्या, प्रियंका की टीम विजयी
-कबड्डी (पुरुष) में आदित्य, लवीश, हिमांशु, निखिल, रणवीर, साहिल, शुभम की टीम विजयी
-रस्साकशी (महिला) में सलोनी, अंशु, दिव्या, मुस्कान, नेहा, अंजलि, खुशबू, रूपरेखा, श्वेता की टीम विजयी
-रस्साकशी (पुरुष) में अतुल, हर्ष, निखिल, गोविंद, अंकित, सत्यम, आशीष, अरशद, लोकेंद्र की टीम विजयी
-वालीबॉल (मिक्सड) में सचिन, कौषल, अंकित कुमार, विवेक, रूबी, प्रवीन की टीम विजयी।
-खो-खो (मिक्सड) में आरूषि, तमन्ना, प्रीति, मनीषा, निखिल, लवीश, रणवीर, साहिल व हिमांशु की टीम विजयी रही।

यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स 

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन