Mahendragarh News : पूर्व शिक्षामंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर कसा तंज

0
71
Former Education Minister took a dig at the former Chief Minister
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी विनेश फौगाट पर हुड्डा राजनीति कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब को तो सपने दिखाने भी नहीं आते। उन्होंने तो ओलंपिक में मेडल लाने वालों को केवल नकद राशि दी थी, हमारी सरकार ने तो राशि के साथ नौकरी भी दी है।

नारनौल के सीएल फॉर्म हाऊस पर 14 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

नायब सरकार ने पेरिस ओलंपिक में देश का डंका बजाने वाली हमारी बेटी मनु भाकर और सरबजोत सिंह द्वार ब्रांज मेडल लाने पर को दो-दो करोड़ रुपये की राशि का चेक और खेल मंत्रालय का डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया है। आज वो अपने महेंद्रगढ़ आवास जयराम सदन पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का नागरिक अभिनंदन और तिरंगा यात्रा के लिए जिम्मेवारियां बांटी। उन्होंने कहा कि नारनौल के सीएल फॉर्म हाऊस पर 14 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसी दिन गौड सभा भी उनका सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि नारनौल और नांगल चौधरी में 11 को महेंद्रगढ़ और अटेली में 12 को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि विनेश फौगाट के ताऊ महाबीर फौगाट ने स्वयं कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने मेडल लाने वालों डीएसपी लगाने की घोषणा की थी लेकिन उसकी बेटी गीता और बबीता को मेडल लाने पर डीएसपी नहीं लगाया था। उसके लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। 10 साल में बेरोजगार युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां दी गई हैं। महेंद्रगढ़ में आईएमटी, माधोगढ़, निंबेहड़ा माइनर, अस्पताल का नया भवन सहित अनेक प्रोजेक्ट पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति माहौल बना हुआ है, तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने किसानों और खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।