
- महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा की छावनी रहा है: प्रो. रामबिलास शर्मा
(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को जयराम सदन महेंद्रगढ़ में बूथ नंबर 130 पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 117वें संस्करण महाकुंभ के संदेश गंगा की अमृत धारा, ना बटे समाज हमारा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा की छावनी रहा
श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 117वें संस्करण में दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा की छावनी रहा है 6 अप्रैल 1980 को भाजपा के स्थापना दिवस में महेंद्रगढ़ से अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मुंबई पहुंचे थे भाजपा ने नौ बार महेंद्रगढ़ से भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने हैं यह सब भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हो पाया है।
हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है कार्यकर्ता को क्या जिम्मेवारी निभानी है यह सब भाजपा संगठन तय करता है उसको हर भाजपा कार्यकर्ता स्वीकार करता है। कार्यक्रम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रदांजली दी।
इस मौके पर राजू कौशिक, अमित भारद्वाज, मास्टर लालचन्द यादव, राजेश दीवान, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रमेश बोहरा, अमित मिश्रा, सूरत सिंह सैनी, मास्टर दिनेश सैनी, कुलदीप शर्मा, सतबीर उर्फ भैरों, दिनेश यादव, प्रदीप कौशिक चेयरमैन, नवीन शर्मा, रमेश जाटवास, संदीप सिसोठ, विजय शर्मा, धर्मवीर पाली, आनन्द यादव, सुखबीर पार्षद, धर्मबीर सैनी, कष्ण लाटा, विनोद आदलपुर, राजेन्द्र शेखावत, तरूण शर्मा, नरेश जोशी, सुरेन्द्र सरंपच जेरपुर, मुकेश पल्ह सहीत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना में हुआ अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन