Mahendragarh News : प्रत्येक पूर्व सैनिक ने ली शपथ, पूरे परिवार के साथ देगे बलवान फौजी का साथ

0
11
Every ex-soldier took an oath that he will support the strong soldier along with his entire family
सभा में प्रत्याशी बलवान फौजी के साथ मंचासीन मुख्य अतिथि आरआर सिन्हा।
  • क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिक एकजुट होकर बलवान फौजी का करें सर्मथन, पानी की टंकी को वोट से करना है ओवरफ्लो: आरआर सिंहा
  • जनता ने मौका दिया तो बदल दूंगा महेंद्रगढ़ के हालात: बलवान फौजी

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। विधानसभा प्रत्याशी बलवान फौजी के पक्ष डाला गया एक-एक वोट महेंद्रगढ़ का इतिहास बदलने का कार्य करेगा। इसके लिए क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों एकजुट होकर बलवान फौजी को सहयोग करना होगा। उक्त विचार सेना मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर आरआर सिंह ने बलवान के सर्मथन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। ब्रिगेडियर आरआर सिंह ने कहा कि बलवान फौजी मेरी भट्टी का पका हुआ लोहा है यह कभी ना टूटेगा तथा ना कभी झुकेगा।

बलवान फौजी आप सभी के सहयोग से महेंद्रगढ़ का इतिहास बदलने का कार्य करेगा।

हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बलवान फौजी ने क्षेत्र के हकों की लड़ाई के लिए पसीना बहाया है, यह पसीना बेकार नहीं जाएगा। बलवान फौजी आप सभी के सहयोग से महेंद्रगढ़ का इतिहास बदलने का कार्य करेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को पानी की टंकी के निशान पर का बटन दबाकर टंकी का ओवरफ्लो करना है ताकि क्षेत्र का विकास कराया जा सकें। इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बलवान फौजी का अपना समर्थन दिया।

पूर्व सैनिकों ने आश्वासन दिया कि हम एकजुट होकर बलवान फौजी का सहयोग करेंगे। बलवान फौजी ने कहा कि महेंद्रगढ़ अपने हक से वंचित है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने कभी क्षेत्र का विकास कराने की सोच नहीं रखी। वह 45 साल की राजनीति का सफाया करके जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की है। जनता में भाजपा-कांग्रेस को लेकर भारी रोष है। क्षेत्र की बदलाव का मन बना चुकी है तथा किसी नए चेहरे का मौका देना चाहती है। बलवान फौजी ने कहा कि महेंद्रगढ़ में 45 वर्ष तक दो पार्टियों का राज रहा है। इसके बावजूद भी महेंद्रगढ़ में कोई विकास कार्य नहीं कराया। महेंद्रगढ़ में शहर में एक सड़क बनने में 10 साल का समय लग जाता है।

शहर की सड़कों की हालात पूरी तरह से खस्ता हो चुकी है तथा नियमित से रूप कूड़े का उठान नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। बलवान फौजी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देती है। लेकिन 10 वर्ष में भाजपा नेताओं के लिए जनता को बताने के लिए कोई कार्य नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता वर्ष 2019 में चुनाव जीतने के बाद महेंद्रगढ़ से गायब को गए थे।

लोकसभा की टिकट मिलने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। वहीं चुनाव हारने के बाद महेंद्रगढ़ छोड़कर गुरुग्राम चले गए। विधानसभा चुनावों के आते ही फिर से जनता के बीच जाकर वोट मांगने शुरू कर दिए। लेकिन अब महेंद्रगढ़ की जनता बदलाव का मन चुकी है। बलवान फौजी ने कहा कि उन्होंने गांव-गांव जाकर प्रत्येक ग्रामीण की समस्याओं को सुना है तथा उनकी समस्या का समाधान भी कराया। बलवान फौजी ने कहा कि जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचाने का मौका दिया है, यहां के प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज, सब डिपो, आईएमटी, जिला मुख्यालय, सतनाली को उपतहसील का दर्जा तथा सीएसडी व ईसीएचएस बनवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें : Mahendragarh News : समाजसेवा के बेहतरीन कार्यों के लिए सुरेन्द्र बंटी को गद्दा भेंट कर किया सम्मानित