हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के चतुर्दिक प्रयास: नीतू यादव

0
292
Efforts to Make Every House Tricolor Campaign Successful
Efforts to Make Every House Tricolor Campaign Successful

नीरज कौशिक, Mahendragarh News:
महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 6 की आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर नीतू यादव की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा चित्रकारी एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली निकालने से पूर्व आंगनवाड़ी केंद्र पर तिरंगा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को स्टेशनरी आदि देकर पुरस्कृत किया गया।

मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य

Efforts to Make Every House Tricolor Campaign Successful
Efforts to Make Every House Tricolor Campaign Successful

इस मौके पर सुपरवाईजर नीतू यादव ने कहा कि भारत आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करवाना है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को ओर अधिक मजबूती प्रदान करने वाला है।

साइकिल रैली में भाग लिया

इस दौरान साइकिल रैली में भाग लेने वाले सभी बच्चे काफी उत्साह नजर आ रहे थे। बच्चों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देश भक्ति के नारे लगाए। इस रैली में माधव, सौम्या, भव्य भविष्य, दिव्या, जतिन, भावना, गुंजन, यशिका, सुधीर, उस्मान, अबू, बकर, हर्षाली निखिल, नितिन, सृष्टि, धरती, सिद्ध व अंशु सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच