Mahendragarh News :दुष्यंत चौटाला ने आठ गांव व अटेली शहर में जनसभा की

0
60
Dushyant Chautala held public meetings in eight villages and Ateli city
जनसभा को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
  •  अटेली विधानसभा में दो बार भाजपा व एक बार कांग्रेस विधायक रहा, कोई बड़ा काम अटेली में नहीं हुआ
  •  बिना भेदभाव करवाए विकास कार्य, सड़कों पर खर्च किए करोड़ों रुपये व बाछौद में उड़ाए जा रहे हवाई जहाज: दुष्यंत चौटाला

(Mahendragarh News) नारनौल।  प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार अटेली के आठ गांव व अटेली शहर में जनसभा की। इस दौरान उमड़ी भीड़ को देख उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन को भी जजपा पार्टी का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव को 40 दिन का समय है। आपका सहयोग रहा तो फिर से सत्ता की चॉबी आपके हाथ में होगी और दक्षिणी हरियाणा का विकास निरंतर जारी रहेगा। अटेली के गांव अटेली, अटेली शहर, मिर्जापुर बाछौद, सागरपुर, दुलोठ जाट, अटाली की ढाणी, दौंगड़ा अहीर, इसराना, चेलावास व खरखड़ा बास में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा की नियत ठीक होती तो पड़ोसी राज्य राजस्थान में उनकी ही सरकार है। वहां बुढ़ापा पेंशन महज 700 रुपये है। हमने सत्ता में आने के बाद हर साल ढाई सौ रुपये बढ़ाकर हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन 3 हजार रुपये तक पहुंचाई।

हरियाणा को एक नजर से देखा और यहां सैकड़ों करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए

उन्होंने कहा कि अटेली विधानसभा बनने के बाद यहां की जनता ने दो बार भाजपा व एक बार कांग्रेस के विधायक बनाए। यहां की जनता राष्ट्रीय नेता के चेहरे को देखकर वोट देती रही। जब विकास की बात आती है तो यहां कुछ नहीं है। इन15 सालों में किसी भी विधायक ने अटेली में कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाकर नहीं दिया। हमने सत्ता में रहते हुए पूरे हरियाणा को एक नजर से देखा और यहां सैकड़ों करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए। बाछौद हवाई पट्टी पर पहले हवाई जहाज नहीं उड़ते थे, अब 10 हवाई जहाज उड़ रहे है। आगे यह संख्या ओर भी बढ़ेगी। यहां के युवाओं को इससे रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज था तब सरकार रोहतक में सिमट कर रह गई थी। जैसे ही रोहतक की सीमा खत्म होती, सड़क छोटी हो जाती थी। वहां रोजगार मिला, बाकी अन्य जिला में बेरोजगारी बढ़ी। जब जजपा की सत्ता में भागीदारी हुई तो हमारे पास 10 की ताकत थी। हमने हर क्षेत्र की सड़कों को सुधारा। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। जैसे गांव में आप सरपंच बनाने के लिए एकजुट होते है वैसे ही पूरा क्षेत्र जजपा विधायक बनाने के लिए एकजुट हो जाए। विकास कार्य का जो क्रम हमने शुरू किया था, उसे आगे निरंतर आगे जारी रखा जाएगा। स्व. देवीलाल जी भी यह कहते थे कि बदलाव तभी आएगी तब सब एकजुट होंगे। हवा बनेगी तो सत्ता जनता के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी होने पर हमने हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट कंपनी में 75 फीसदी आरक्षण दिलाने का काम किया। 50 फीसदी महिलाओं की पंचायती राज में भागीदारी सुनिश्चित की। जब मेरे पास फसल खरीदने का महकमा था तो सभी की फसल का एक एक दाना खरीदा और समय पर पैसा खाते में डाला। यहां पिछले साल ओले पड़े तो 20 दिन में पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। हमने बहुत कुछ करके दिखाया है। दोबारा जनता मौका देती है तो पूरे हरियाणा को एक समान नजर से देखते हुए विकास कार्य करवाएं जाएंगे।  इस मौके पर काफी संख्या में जजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News :प्रदेश में कांग्रेस की लहर, पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार: राजबीर फरटिया