Mahendragarh News : कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा नारनौल पहुंची

0
138
Congress MP Kumari Selja's Jansandesh Yatra reached Narnaul
रैली में उपस्थित लोगों की भीड़।

(Mahendragarh News) नारनौल । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा रविवार को नारनौल पहुंची। इस मौके पर एक रैली का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती ने की। सैलजा ने कहा कि बीजेपी की झूठ बहुत हो चुकी। अब लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनेक ऐसी योजनाएं चलाई, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर के कारण युवाओं में सेना में जाने के लिए कोई चाहत नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक हो चुकी, अब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है। कांग्रेस पार्टी में सभी लोग एक साथ हैं। सभी लोगों में कांग्रेस के प्रति रुझान है। जल्द ही टिकटें फाइनल की जाएंगी।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व जिला प्रमुख भाई राम सिंह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती, विधायक शमशेर गोगो, प्रदीप चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

वहीं रैली के बाद पत्रकार वार्ता में सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां पर सत्ता में नहीं होती, वहां पर चुनाव से पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं करती। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही हैं और कांग्रेस पार्टी जो आदेश देगी वे उनका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जन संदेश यात्रा चुनाव को देखते हुए रोकी भी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि वे विधानसभा का चुनाव लड़ना चाह रही है। वे कांग्रेस की सच्ची सिपाही हैं। सीएम के लिए जो पार्टी हाई कमान फैसला करेगी, वह उन्हें मंजूर है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए वे डा. राजवती की पैरवी करेंगी। रैली में उमड़ी भीड़ बता रही है कि उनका यहां पूरा जनाधार है।