Mahendragarh News : डीपीएस में बाल कलाकारों ने रामायण का किया मंचन

0
5
Child actors staged Ramayana in DPS
रामायण पात्रों के अभिनय में डीपीएस के बाल कलाकार।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाल कलाकारों द्वारा रामायण के पात्रों का अभिनय किया गया। विद्यालय के सीनियर को-ऑर्डिनेटर रमेश कुमार झा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर विद्यालय में रंगोली, बोर्ड डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, बंदनवार मेकिंग जैसी अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने राम वनगमन से अयोध्या आगमन तक के दृश्य का भावपूर्ण अभिनय किया।

रमेश कुमार झा ने कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं तथा नई पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है। हर पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। वर्तमान समय की मांग के अनुसार अपने बच्चों में चारित्रिक विकास हेतु शिक्षाप्रद कहानियों को सुनाने के साथ ही समय-समय पर आदर्श चरित्रों का अभिनय भी करवाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान को-ऑर्डिनेटर मोनिका सिरोही ने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका अनुश्री सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : हरियाणा पुलिस की अदभुत प्रस्तुति लाइट एंड साउंड शो ने खूब लूटी वाहवाही