Mahendragarh News : भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

0
33
BJP candidate Kanwar Singh conducted door to door public relations campaign
गांव नावां में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से रूबरू होते कंवर सिंह यादव।
  • महेंद्रगढ़ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए लगा देंगे पूरी ताकत: कंवर सिंह यादव

(Mahendragarh News) सतनाली। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने आज सतनाली खंड के गांव नांवा व बीर सिंह बास में जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान कंवर सिंह यादव का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं व पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस दौरान कंवर सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए

प्रदेश की जनता भाजपा की जन कल्याणकारी और विकासशील योजनाओं से बहुत प्रभावित है। भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए हैं, चाहे वो बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां देने की बात हो या फिर गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने की बात हो या फिर गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात हो। भाजपा सरकार हर बार एक ही लक्ष्य लेकर चलती है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं।

उनके बूते ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं को कंवर सिंह यादव समझकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह समय हम सभी के लिए एक बड़ा कीमती है। हम सब साथ मिलकर महेंद्रगढ़ की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों को घर बिठाने का कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे महेंद्रगढ़ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपनी पूरी ताकत से कार्य करेंगे। महेंद्रगढ़ सहित  जिले के गावों की जनता के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : Mahendragarh News : बरसाती सीलन व जलभराव के चलते हादसों को दावत दे रहे क्षतिग्रस्त रेलवे अंडरब्रिज