Mahendragarh News : भजन पार्टी सदस्य सुमेर सिंह 32 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त

0
9
Bhajan Party member Sumer Singh retired
सुमेर सिंह का पगड़ी पहनाकर सम्मान करती उषा रानी व अन्य।

(Mahendragarh News)  महेंद्रगढ़। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में कार्यरत भजन पार्टी सदस्य सुमेर सिंह आज अपनी लगभग 32 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

जिला महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली के निवासी सुमेर सिंह ने वर्ष 1992 में जिला रेवाड़ी से विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न खंडों में अपनी सेवाएं दी। फिलहाल वे कनीना खंड में कार्यरत थे।

इस मौके पर पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने कहा कि एमबीपी सुमेर सिंह ने विभाग में अपना कार्य बहुत ही निष्ठा पूर्वक किया है। उन्होंने अपने काम के प्रति कभी भी लापरवाही नहीं की। उन्होंने अपनी भजन पार्टी को हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी की एक नई जिंदगी शुरू होती है। सर्विस के बाद विभाग में केवल उसकी यादें ही रह जाती हैं।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी सही दिनचर्या रखें ताकि स्वस्थ शरीर रहे। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु तक मनुष्य की लगभग जिम्मेदारियां पूरी हो जाती हैं बाद में सिर्फ इच्छाएं रहती हैं। इसलिए अब वह समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि समाज कार्यों में वह अपना योगदान दे सके।
इस अवसर पर सहायक सूचना जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कादियान के अलावा कार्यालय स्टाफ व भजन पार्टी सदस्य सुमेर सिंह के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : हम बंटे तो कटे थे, हम बंटे न होते तो भारत देश कभी गुलाम नहीं होता : योगी आदित्यनाथ