Mahendragarh News : “बुद्धि और तर्क के विरुद्ध स्थापित मान्यताएं कभी भी धर्म का आधार नहीं हो सकती”

0
134
यज्ञ करते वेद प्रचार मंडल व आर्य समाज के सदस्य।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़।  वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 16 जुलाई मंगलवार को वैदिक धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रचार-प्रसार हेतु डॉ. प्रेमराज आर्य के ब्रह्मत्त्व में, दीपक आर्य सुपुत्र विजयपाल प्राचार्य के यजमानत्त्व में बड़े हर्षोल्लास से यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया । भूपेंद्र सिंह आर्य यज्ञ पुरोहित रहे। इस अवसर पर ब्रह्मा ने बताया की हमें ऋषि दयानन्द के जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिये। उनके समय में आज जितनी प्रतिकूल परिस्थितियां नहीं थी परन्तु उन्होनें आज की और भविष्य की परिस्थितियों का अनुमान किया था और इसीलिये अपने जीवन का एक-एक क्षण आर्य जाति की उन्नति में समर्पित किया था। जब तक समाज धर्मात्माओं की जगह दुष्ट लोगों की पूजा करता रहेगा, जब तक वेद विज्ञान की जगह जादू टोना, चमत्कारों को महत्त्व दिया जाएगा, जब तक हिन्दू समाज सत्य असत्य को जाने बिना, सुनी सुनाई बातों को धर्म मानता रहेगा । “बुद्धि और तर्क के विरुद्ध स्थापित मान्यताएं कभी भी धर्म का आधार नहीं हो सकती”।

अपनी बुद्धि के बंद चक्षुओं को खोलो, अपना विवेक जगाओ तभी धर्म की भी रक्षा हो पाएगी।

हमारे बच्चे धर्म व संस्कृति का त्याग न करें इसके लिए हमें सभी अन्धविश्वासों, अनुचित सामाजिक कुरीतियों को दूर कर उन्हें वेद के सत्य सिद्धान्तों पर आधारित करना होगा। सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी होगी। जब हम वेद और ऋषि दयानन्द द्वारा बताये गये वेदमार्ग का अनुसरण करेंगे तभी हमारी रक्षा व उन्नति का मार्ग निकल सकता है। आर्य वीर दल के मंडल पति पंडित सतीश आर्य ने यज्ञोपवीत संस्कार करवाया तथा संस्कारों के महत्त्व पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर सूबेदार उमराव सिंह देव नगर, वीर सिंह मेघवनवास, केसर आर्या, डाक्टर विक्रांत डागर, बाबू रंग राव सिंह आर्य, सुभाष नंबरदार, सूबेदार मेजर सुबे सिंह खेड़ा, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, डॉ. आनंद प्रकाश, महेंद्र दीवान, बाबूलाल, राजेंद्र, सचिन यादव, सुनील देवी, सरिता देवी, कमला देवी, सुमेर सिंह मेघनवास, आदि लोगों ने आशीर्वाद दिया तथा यज्ञ में आहुति दी।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : आज मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी : पं.सत्यनारायण शांडिल्य

 यह भी पढ़ें: Jind News : आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, दो मैरिट लिस्ट लगने के बाद भी 481 सीटें रिक्त

 यह भी पढ़ें: Jind News : कांग्रेस सरकार में लैप्स हुई करोड़ों की ग्रांट को विधायक ने किया यूज