(Mahendragarh News) नारनौल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य के सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। श्री सिंह आज पंचायत भवन नारनौल में स्वच्छ-सर्वेक्षण-2025 के तहत सफाई कर्मचारी समस्या समाधान शिविर में बोल रहे थे। आगामी 15 फरवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना और उन्हें जागरूक करना है।

सरकार राज्य के सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : आजाद सिंह

वाइस चेयरमैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं, जो स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और सफाई कर्मचारियों को इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की समस्या व शिकायतों के यथासंभव निपटान के लिए आयोग की वेबसाइट लांच की गई है।

15 फरवरी से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण-2025

कार्यक्रम में कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्य अतिथि से सांझा किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मिशन को सफल बनाने में उनका योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर विभिन्न नगर पालिकाओं के सचिव तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Best Laptop sale : ब्रांडेड लैपटॉप कम कीमत में, अभी खरीदें

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती , 246 पद रिक्त