Mahendragarh News : नारनौल में धरसू रोड़ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

0
275
A painful accident happened on Dharsu Road Highway in Narnaul.
हादसे के बाद डंपर के टायर में फंसी क्षतिग्रस्त स्कूटी।

(Mahendragarh News) नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के शहर नारनौल में धरसू रोड़ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक डंपर ने स्कूटी को कुचल दिया। स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महरमपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली कि धरसू रोड़ हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंच उसने देखा कि महरमपुर निवासी उसका भतीजा आयुष जांगड़ा और एक अन्य युवक स्कूटी पर थे। जिनको एक डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर हाईवे पर ही खड़ा था। स्कूटी उस डंपर के पहिए के नीचे फंसी थी।

स्कूटी सवार एक युवक की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

एक लड़का मोहित साइड में जख्मी पड़ा हुआ था। वहीं स्कूटी के पास एक युवक डंपर के टायर के नीचे कुचला हुआ था। उसने पास जाकर देखा तो वह उसको पहचान गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहित को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।