अब महेंद्रगढ़ शहर की निगरानी होगी सीसीटीवी से

0
339

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
उपमंडल महेंद्रगढ़ की निगरानी अब सीसीटीवी से होगी। इसके लिए समाज का सहयोग भी लिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के मार्गदर्शन में यह प्रोजेक्ट महेंद्रगढ़ शहर में शुरू किया जाएगा।

अपराधों की संख्या भी होगी कम

आधुनिक युग में तीसरी आंख जिसे सीसीटीवी भी कहा जाता है किसी भी वारदात को किसी भी कार्रवाई को 24 घंटे रिकॉर्ड करने का काम करता है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और उपमंडल महेंद्रगढ़ शहर के सभी चौराहों और एंट्री गेट पर यह कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे कि पूरे शहर की निगरानी रखी जा सके। सिद्धांत जैन ने शिक्षण संस्थानों विभिन्न प्रतिष्ठानों के व्यापारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं उद्योगपतियों से अनुरोध किया कि वह सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए आगे आएं और सहयोग करें।

SHARE