Mahendergarh News शिक्षा भारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया विशेष कदम

0
180
फोटो- विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2024 की विस्तृत जानकारी देते।

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ जिले के ग्राम पाली स्थित संस्कार शिक्षा भारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की स्कूल शाखा में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला महेंद्रगढ़ ने राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2024 की विस्तृत जानकारी दी एवं बच्चों को राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्कार शिक्षा भारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक सुदेश यादव एवं प्रबंध निदेशक संदीप राव ने संस्था के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए यह विशेष कदम उठाया।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला महेंद्रगढ़ सहसंयोजक प्रतीक वशिष्ठ एवं शिक्षण संस्थान प्रमुख आशीष चिकना ने बताया की प्रत्येक छात्र एवं छात्राएं गूगल प्ले स्टोर से इको मित्रम अप के माध्यम से राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2024 में भाग ले सकते हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया है, जो 01 जुलाई 2024 से 21 अगस्त, 2024 तक निर्धारित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच अनियंत्रित जलवायु विनाश के बढ़ते खतरों की जटिलता को गहराई से समझने के लिए जागरूकता पैदा करने में सफल होना है। स्कूल में उपस्थित अध्यापक ज्योति यादव, विकास भारद्वाज, योगेश लांबा, देवेंद्र, प्रियंका यादव आकोदा, प्रियंका, अंजू राव, डिंपल, पूनम, शीतल, हरकेश, सुषमा, जयप्रकाश, निहाल सिंह कोच, डी. पी. अनुज और गौतम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।