Mahendergarh News : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण

0
306
Mahendergarh News : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण
पौधारोपण करते पूर्व मंत्री करण देव कंबोज व अन्य।
  • जो भी पौधा रोपण करें उसकी बड़े होने तक देखभाल जरुर करें : पूर्वमंत्री करण देव कंबोज

Mahendergarh News | नीरज कौशिक, नारनौल | पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नई कचहरी के पीछे नव नियुक्त पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पौधारोपण के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है इस मुहिम का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि जो भी पौधा रोपण करते हैं उसकी बड़े होने तक देखभाल जरुर करें।

पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। पेड़ पौधों से हमारा रिश्ता माता-पिता व बच्चों के समान है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, किशन लाल बोहरा उपाध्यक्ष भाजपा, दीपक गर्ग, संदीप गुप्ता, कमल गौड़ एडवोकेट, ईशान वर्मा, भव्य, हार्दिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : हकेंवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के चौथी काउंसलिंग 15 जुलाई को