Mahendergarh News : अनहद शक्ति फाउंडेशन ने गांव बेरी में चलाया पौधारोपण अभियान

0
195
Mahendergarh News : अनहद शक्ति फाउंडेशन ने गांव बेरी में चलाया पौधारोपण अभियान
गांव बेरी में पौधारोपण करते भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव व अनहद शक्ति फाउंडेशन के सदस्य।
  • पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है- शैलजा यादव

Mahendergarh News | नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़| अनहद शक्ति फाउंडेशन एवं समस्त बेरी गांव के तत्वावधान में आज 13 जुलाई प्रातः काल की वेला में पर्यावरण की शुद्धि के लिए, परिवार, समाज, प्रकृति, सकल सृष्टि एवं समष्टि के कल्याण की कामना के साथ वैदिक यज्ञ की पूर्ण आहुति पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शैलजा यादव ने बताया कि पर्यावरण में हमारे चारों ओर का वातावरण, जल, वायु, आकाश, वनस्पति जीव-जंतु सभी का समावेश है।
बढ़ती जनसंख्या, अंधाधुंध वनों की कटाई, प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग, जल स्रोतों का दोहन, कारखानों की चिमनी से निकला जहरीला धुआं और अनेक हानिकारक अपशिष्टों से युक्त जल तथा भयंकर शोर ने पर्यावरण को अत्यधिक असंतुलित कर दिया है।

पर्यावरण बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना है। जब भी अवसर मिले हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधारोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। बिना संरक्षण के अधिकांश पौधे लगाने के कुछ दिन बाद ही सूख जाते हैं। पौधों को पेड़ बनने तक देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। पेड़ धरती पर वर्षा लाने में सहायक होते हैं। हमारी कृषि व्यवस्था वर्षा पर निर्भर होती है। समय पर वर्षा होने से अच्छी फसल पैदा होती है। यह केवल अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से ही संभव है।

माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः
“अर्थात्‌ भूमि हमारी माता है और मैं पृथ्वी/भूमि का पुत्र हूं” ।

हमारी वैदिक संस्कृति में जीवन का आधार ही जल, वायु, भूमि आदि प्रकृति के पंचतत्वों को माना गया है। प्रकृति की पवित्रता बनाए रखना तथा संरक्षण करना हमारा संवैधानिक दायित्व है। पौधारोपण अभियान के दौरान छात्रों को भी फलदार पौधे वितरित किए गए। छात्रों ने उन पौधों को अपने घरों में लगाकर संरक्षण करने का संकल्प लिया। डॉ. सुधीर लांबा प्राचार्य ने कहा कि हर घर में पेड़-पौधे होने अनिवार्य हैं।

इससे घर में शुद्ध वायु का संचार होता रहता है। पेड़ पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। जीवन के संरक्षण के लिए पौधों का संरक्षण करना अनिवार्य है। अनहद शैलजा द्वारा चलाई गई मुहिम को सभी ने सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर सुशीला देवी, कृष्णा देवी, कविता देवी, सावित्री देवी, मुकेश देवी, इंदु देवी, भूपेंद्र सिंह आर्य, बाबू रंग राव सिंह आर्य, इंस्पेक्टर जयप्रकाश माण्डोला आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों ने विधायक राव दान सिंह सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें : National News : हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन को एक जुट रखना राहुल की चुनौती

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे कलाकार

यह भी पढ़ें : Ambala News : रोटी फॉर सॉल संस्था ने अंबाला में जन्मी जुड़वां बच्चियों को दी मदद

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : 6 श्रेणियां के सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन 25 जुलाई तक करें – कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनैलो-बसपा गठबंधन की बनेगी सरकार : प्रकाश भारती

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए संघर्ष समिति ने अंबाला में रोष मार्च निकाला

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : आरकेवीआई स्कीम के अंतर्गत नारायणगढ़ में मूंग, उड़द व अरहर, मक्का व एग्रो-फोरेस्टी पर किसानों को दिया जाएगा अनुदान-एसडीओ नरेश

यह भी पढ़ें : Barara News : बराड़ा के गांव अलावलपुर से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ambala News : ट्रैफिक पुलिस ने 20 भारी वाहनों के चालान किए

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरबीर महल ने अंबाला शहर विधानसभा के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया

यह भी पढ़ें : Ambala News : 14 जुलाई को हर्बल पार्क में होगा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर जो किया था वो अब कभी दोबारा नहीं होगा : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार – मंगू राम कंजाला

यह भी पढ़ें : Satnali News : पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से लाठी-डंडे बरामद

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : आरपीएस स्कूल के अंशुल ने सीए फाईनल व 9 विद्यार्थियों ने सीए इन्टरमिडियट् की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : हेमसा प्रतिनिधि मंडल और निदेशक सेकेंडरी स्कूल के बीच एक बार फिर हुई बैठक

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : बीएससी मैथ्स ऑनर्स के दूसरे सेमेस्टर में यदुवंशी के 6 विद्यार्थियों ने टॉप 10 स्थान पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें : Mahendergarh News : हकेंवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के चौथी काउंसलिंग 15 जुलाई को