Mahendargarh News : वूमैन कॉलेज महेंद्रगढ़ में हुआ शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन

0
79
Poster release of research paper writing competition held at Women College Mahindergarh
शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन करते।

(Mahendargarh News) महेंद्रगढ़। राजकीय गवर्नमेंट कॉलेज महेंद्रगढ़ व महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित भारत हेतु शोधपत्र लेखन के पोस्टर का विमोचन राजकीय वूमैन कॉलेज परिसर में राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव व महिला कॉलेज के प्राचार्य श्री महेन्द्र सिंह जी की अध्यक्षता में भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा प्रान्त के सह शालेय प्रमुख सत्यपाल शास्त्री और स्टाफ मेम्बर्स व विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया।

www.bsmbharat.org बेबसाईट पर जाकर कोई भी छात्र स्वयं भी कर सकता है अपना पंजीयन

भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम द्वारा आयोजित की जा रही इस अखिल भारतीय शोध लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय ज्ञान संपदा के माध्यम से विकसित भारत-2047 के लिए नए शोधकर्ताओं को पटल उपलब्ध करवाना है।
पोस्टर विमोचन करते हुए डॉक्टर सत्यपाल शास्त्री ने बताया कि अनुसंधान छात्रों के विजन और बुद्धि लब्धि को दर्शाता है। प्रकाशन की गुणवत्ता में वृद्धि करने और भारत केन्द्रित अनुसंधान को प्रेरित करने के लिए भारतीय शिक्षण मंडल नें विजन फॉर विकसित भारत शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शोधपत्र लेखन में किसी भी विषय में पढ़ रहे स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राएं, परास्नातक, पीएचडी ओर 40 वर्ष तक की आयु के कोई भी शिक्षक भाग ले सकते हैं और अपना शोधपत्र ऑनलाईन जमा करा सकते हैं। शोधपत्र अंग्रेजी या हिन्दी भाषा में 3000 से 5000 शब्दों में वर्ड और पीडीएफ फाईल के रूप में जमा होंगे।

इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई व शोधपत्र जमा कराने हेतु अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी। पंजीयन निःशुल्क हैं और www.bsmbharat.org बेबसाईट पर जाकर कोई भी छात्र अपना पंजीयन स्वयं भी कर सकते हैं। चयनित शोधपत्रों को प्रांत स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। तदुपरान्त राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शोधार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थाओं में शोध कार्य करने का अवसर दिया जाएगा । पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव व प्राचार्य श्री महेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से छात्र- छात्राओं से आह्वान किया कि वे ज्ञानविज्ञान, समृद्ध भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, इतिहास की दृष्टि और भारत का दीप्तिमान भविष्य, कला, साहित्य, संस्कृति, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्रबंधन आदि विषयों पर शोधपत्र लिखने हेतु बढ़चढ़कर भाग लें व अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण शीघ्र ही करावें।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय (पुरूष) से प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण, महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह, भारतीय शिक्षण मंडल से हरियाणा प्रान्त के सह शालेय प्रमुख डॉ. सत्यपाल शास्त्री, महिला कॉलेज से डॉ. विकास यादव, डॉ. महेश यादव , डॉ. मक्खन सिंह, डॉ. सुमन यादव, डॉ. ज्योति शर्मा व छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ के सदस्यगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा के प्रियांशु ने जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : निर्वाचन आयोग ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान शेड्यूल में किया बदलाव : डीसी

यह भी पढ़ें: Kururkshetra News : गांव हथीरा में जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत