Mahendargarh News : हकेवि की हुमैरा सोनाह डॉ. बी. एम. जौहरी पुरस्कार के लिए चयनित

0
63
HKV's Humaira Sonah selected for Dr. B.M. Johri Award
डॉ. हुमैरा सोनाह, कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ।

(Mahendargarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में रामालिंगास्वाती फेलो डॉ. हुमैरा सोनाह को प्रतिष्ठित बी. एम. जौहरी पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. सोनाह को बधाई दी और पौध विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी की उन्नति के लिए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करने पर केंद्रित पौध विज्ञान में अनुसंधान पर भी जोर दिया।

डॉ. बी.एम. जौहरी पुरस्कार प्लांट साइंस सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जाता है। इसमें पौधविज्ञान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को पुरस्कृत करने का प्रावधान है। पुरस्कार की घोषणा के बाद, डॉ. सोनाह ने विश्वविद्यालय कुलपति सहित सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पौध विज्ञान में स्टार्टअप परियोजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अवश्य ही उनका प्रयास हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व हरियाणा कृषि विभाग के लिए लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में फर्जी वोट डलवाने, पुरानी मतदाता सूची का प्रयोग करने पर सम्बंधित अधिकारी सुभाष व उनके सहयोगी परविन्द्र को मंत्री ने किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में वृद्ध जनों के लिए लगा मुफ्त शिविर

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : उधम सिंह का पूरा जीवन बलिदान और संघर्ष से भरा : श्याम सुंदर बतरा