Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद

0
9
Annakut Prasad will be prepared on 2 November in Shri Vishnu Bhagwan Temple
बैठक में विचार विमर्श करते मंदिर कमेटी के सदस्य।
  • गोवर्धन पर्व पर भव्य आयोजन

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। शहर में रेलवे रोड़ स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में हर वर्ष की भांति गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। मंदिर कमेटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन प्रधान मनोहर लाल झुकिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत गोवर्धन पूजा से होगी, जो दोपहर 12 बजे संपन्न की जाएगी। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तगण भगवान विष्णु के आशीर्वाद के साथ अन्नकूट प्रसाद का आनंद उठा सकेंगे।

अन्नकूट के प्रसाद का भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व: शंकर

कमेटी प्रधान मनोहर लाल झुकिया ने बताया कि अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है और यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अन्नकूट प्रसाद में कई प्रकार के अनाज और सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जो पोषण के दृष्टिकोण से शरीर को लाभकारी तत्व प्रदान करता है।

मन्दिर प्रभारी शंकर ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें कई प्रकार के अनाज, सब्जियां और अन्य व्यंजन शामिल होते हैं। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता के गर्व को चुनौती देने और प्रकृति के प्रति आदरभाव को दर्शाता है।

इस दौरान मन्दिर कमेटी प्रधान मनोहर लाल झुकिया, कोषाध्यक्ष रामानन्द शर्मा, संजय मित्तल, महासचिव प्रो. सुधीर यादव, रुपेश गर्ग, नरेन्द्र बैरावासिया, अमरजीत अरोड़ा, संजय माधोगढिया सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Nuh News : मिडे-मील वर्करों को पिछले 4-5 महीनों से मानदेय नहीं मिलने से वह भूखे मरने के कगार पर आये